Monday 5 December 2016

पर्पल पेन की सातवी काव्य गोष्ठी


"कल ४/१२/२०१६ को पर्पल पेन की सातवी काव्य गोष्ठी लोधी गार्डन नई दिल्ली में आयोजित की गयी। कवि -कवित्रियों ने एक समां बांध दिया जिसमे उपस्थित सभी रचनाकारों ने ( A S Ali Khan ji, Dildar Dehlvi ji, Lal Bihari Lal ji, Jai Prakash Gautam ji, Shiv Ojha ji, Tribhawan Kaul ji, Dr. Deo Narain Sharma ji, DrGurvinder Banga ji, Arvindd Kern ji, Vivek Sharma Aastik ji, Ashoksapra Sapra ji, Raz Dehalwi ji, Rudra Vikram Singh ji, Abhishek kumar Ambar , शुभदा बाजपेयी जी, अरुणा शर्मा जी, वन्दना गोयल जी, श्यामा अरोड़ा जी। )अपनी रचनाएँ तो पढ़ी ही साथ ही श्रोताओं में/ सैलानियों में उपस्तिथ एक काव्य प्रेमी ने भी इस आयोजन में भाग लिया। हमारे साथ साथ इस आयोजन की साक्षी बने  प्यारी सी कड़क मौसमी धूप , हलकी बयार, आते जाते, रूकते -सुनते -देखते सैलानी और पीछे विशालकाय  गोल गुम्बद।  इस शानदार आयोजन के लिए सुश्री वसुधा कनुप्रिया जी को  और पर्पल पेन  के  सभी रचनाकारों को हार्दिक बधाई। 

=================================================

No comments:

Post a Comment